फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिराम चुने स्टेट तकनीशियन पंप ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीशियन पंप ऑपरेटर
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष चुने हरि राम
नगरोटा बगवां में हुए चुनाव, उम्मेद सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान
संघ ने पंजाब की तर्ज पर मांगे लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
हिमाचल प्रदेश स्टेट तकनीशियन पंप ऑपरेटर संघ के चुनाव बुधवार को करवाए गए। चुनाव अधिकारी अजय खट्टा और प्रताप चौधरी की देखरेख में हुए चुनावों में हरि राम चौधरी, कांगड़ा को लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। संघ के राज्य स्तरीय संगठनात्मक चुनाव में उम्मेद सिंह शाहपुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्ञान सिंह राणा सोलन को महासचिव, संजय कुमार लंज को अतिरिक्त महासचिव, खेमचंद कुल्लू, दिलवाग राणा ऊना, करनैल राणा सिहुंता, बलदेव ठाकुर नालागढ़, राजेश ठाकुर हमीरपुर, मोहन लाल ठियोग, धर्म दास मंडी, जीवन कुमार हरिपुरधार, कमलेश कुमार नगरोटा सूरियां, रवि कुमार नूरपुर और अशोक कुमार थुरल को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है। हरि सिंह चौधरी ने बताया कि भीमसेन शमशी, विपिन कुमार सलूणी, मेहर चंद सैणी नालागढ़, पिरु राम मंडी, रविंद्र राणा ऊना, संजय वर्मा सैंज शिमला, रतिराम शिमला, शुभकरण नगरोटा बगवां, कुलदीप नाग व संजय नाग शाहपुर, जमीत राणा थुरल, संतोष कुमार लंबागांव, सोहन सिंह कुल्लू तथा सुभाष चंद शाहपुर को संगठन सचिव बनाया गया है। राजकुमार ऊना को संगठन सचिव, कुलदीप चौधरी नगरोटा बगवां को वित्त सचिव और राजेश कुमार नगरोटा को प्रेस सचिव पद की कमान सौंपी है। मानसिंह नरूला चंबा को मुख्य सलाहकार, संजीव डढवाल देहरा तथा नंदलाल कांगड़ा को सलाहकार, बालकृष्ण हरिपुर व विजय कुमार को कानूनी सलाहकार चुना है। वीरेंद्र ठाकुर ठियोग, राजकुमार नगरोटा, श्रवण कुमार रानीताल को सह सचिव तथा सुरिंदर चौधरी, जीवन कुमार व जोगिंदर सिंह हरिपुर को प्रचार सचिव बनाया गया है। बैठक में तकनीशियनों को 4-9-14 का लाभ प्रदान करने, पंजाब प्रांत की तर्ज पर 9880 रुपये का वेतनमान देने तथा 2003 के बाद नियमित हुए सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मुख्यमंत्री से मांग की गई।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें