पूर्व छात्र संघ विद्यालय को देगा 50 हजार
योल (कांगड़ा)। छावनी बोर्ड स्कूल योल के पूर्व छात्र संगठन ने प्राइमरी शाखा योल में कमरे के निर्माण के लिए पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है। संघ के महासचिव सरदार जगजीत सिंह ने बताया कि संघ दिवंगत पीडी खंडूरी, ब्रह्मदास, पूर्ण चंद, हंस राज और विशंबर दास को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। संघ की अगली बैठक मई के दूसरे सप्ताह राधाकृष्ण मंदिर योल में रखी गई है। संघ ने छावनी विद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पद शीघ्र भरने की छावनी प्रशासन से मांग की है।