फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्लिपक मार्ग बना मुसीबत, वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग बना मुसीबत, वाहन फंसे
विज्ञापन

हरिपुर (कांगड़ा)। सकरी के पास बनाया गया वैकल्पिक मार्ग अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। वीरवार को हुई जोरदार बारिश के कारण सकरी के पास बनाया गया वैकल्पिक मार्ग जी का जंजाल बन गया। वीरवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण मार्ग दलदल के रूप में तब्दील हो गया, जिसमें वाहन फंस गए। सुबह के समय टैरेस से देहरा की ओर जा रही निजी बस यहां पर फंस गई। एक निजी बस जब यहां से गुजर रही थी तो अचानक जगह धंसने से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने कहा कि अगर यह मार्ग पूरी तरह से तैयार नहीं था तो इसे वाहनों की आवाजाही के लिए क्यों खोला गया? लोनिवि के एसडीओ रघुवीर सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। आज जो अचानक बारिश हुई है, उससे यहां पर थोड़ी बहुत मुश्किल हो सकती है। विभाग के कर्मचारी मौके पर इसको दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें