फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अफसरों को मेडल फॉर एक्सीलेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय अपराध शास्त्र एवं विधि विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में मेडल फॉर एक्सीलेंस इन क्रिमिनोलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस प्रदान किए जाते हैं। प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को सोमवार को डीआईजी नार्दन रेंज जेपी सिंह ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। डीएसपी अमित ठाकुर पांचवां बैच 2012-2014, एसआई विनोद कुमार पीटीसी डरोह 26वां बैच, अप्पर क्लास कोर्स 2013, एसआई करतार सिंह कांगड़ा 27वां बैच अप्पर क्लास कोर्स को मेडल प्रदान किए गए। एसआई करतार सिंह हिमाचल पुलिस की ओर से पिछले पांच सालों से एनआईए में डेपुटेशन पर कार्यरत हैं। एसआई विनोद कुमार पीटीसी डरोह में कार्यरत हैं। इन्होंने वर्ष 2013 में 26वें अप्पर क्लास कोर्स में क्रिमिनोलॉजी और फोरेंसिक साइंस विषयों में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें