फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर थाना के तहत पड़ते मंड क्षेत्र के जटवेली गांव में पुलिस ने कच्ची शराब की भठ्ठी पर दविश देकर पचास हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। इसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने कहा कि फतेहपुर पुलिस की टीम ने सुबह एसएचओ सुरेश शर्मा, एचसी कपिल, अन्नत शर्मा, पुरुषोत्तम, सुरेंद्र ने गुप्त सूचना के तहत मंड क्षेत्र के जट वैली में दबिश देकर पचास लीटर कच्ची शराब भठ्ठी में बरामद की, जबकि दो लीटर इसके अतिरिक्त कच्ची शराब पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने सतपाल सिंह निवासी जट्ट वैली जो कि पंजाब के जिला कपूरथला का स्थायी निवासी है, उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।