फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान ओलंपियाड में साइमा, चाहत और मोनिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। बीटीसी आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर में बुधवार को गणित और विज्ञान विषय की ओलंपियाड प्रतियोगिता हुई। इसमें छठी से आठवीं कक्षा की छात्राओं ने हिस्सा लिया। विज्ञान ओलंपियाड में छठी कक्षा से साइमा ने पहला, कनिका ने दूसरा और कंचन ने तीसरा स्थान झटका। कक्षा सातवीं में चाहत ने पहला, सुनीति ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान झटका। आठवीं कक्षा में मोनिका ने पहला, अंजलि ने दूसरा और स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड में छठी कक्षा में कनिका, निहारिका और तमन्ना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। सातवीं से वंशिका, शिफाली, सुनीति और आठवीं से अंजलि, मोनिका और निधि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रिंसिपल चंद्ररेखा शर्मा ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें