फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने पर रहती है सुधीर की सोच : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कम उम्र में जनता की तरक्की के सपने देखे हैं, जबकि सुधीर शर्मा की उम्र में कुछ बच्चे और सुनहरे सपने देखते हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने हमेशा जनता के समाधान के सपने देखे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास के लिए सुधीर हमेशा मेरे साथ चर्चा करते हैं। सुधीर शर्मा की सोच हमेशा निशाने पर रहती है। धर्मशाला शहर को सड़कों से पूरी तरह जोड़ दिया गया है। धर्मशाला से सुधीर शर्मा का बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन भरवाने के बाद दाड़ी में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने धर्मशाला में अथाह विकास किया है। धर्मशाला मेें पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भगवान को भी नहीं मानते। ऐसे लोगों का कुछ भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोगों को माफ कर देना चाहिए। अगर सुबह का भूला घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं करते हैं, उसे गले लगा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें