इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की ओर से शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल क्षेत्र में करीब 20 हजार लीटर लाहन नष्ट की गई। यह कार्रवाई एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में की गई। अभियान में क्यूआरटी, सीआईए स्टाफ और पुलिस थाना डमटाल पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर अवैध तौर पर रखी गई लाहन को नष्ट किया है। संवाद