फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तत्तवाणी में 2,000 लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तत्तवाणी में 2,000 लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर सुबह 4:30 बजे से जुटना शुरू हो गए थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर/रैत (कांगड़ा)। रैत स्थित तत्तवाणी (गर्म पानी के चश्मे) में मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग सुबह 4:30 बजे से ही कतारों में लगना शुरू हो गए। इस दौरान 2,000 के करीब श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही यहां पर स्थित भगवान शिव के मंदिर में माथा भी टेका। मकर संक्रांति पर स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों सहित गोरखा समुदाय के लोगों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। तत्तवाणी अपनी अनूठी गर्म जलधाराओं, धार्मिक स्थलों और शांत वातावरण के कारण कांगड़ा जिले में एक खास पहचान रखता है। यहां पर मकर संक्रांति और बसंत पंचमी पर खास भीड़ रहती है। इन दिनों यहां पर हिमाचल के विभिन्न जिलों सहित पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के लोग स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। खासकर सर्दी में रविवार के दिन यहां खासी भीड़ रहती है। यहां की मान्यता है कि इस पानी में नहाने से त्वचा के रोग दूर हो जाते हैं। यहां चट्टानों के नीचे से निकलने वाला पानी प्राकृतिक रूप से गर्म होता है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस पानी को चमत्कारी और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें