नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे किनारे नूरपुर शहर के चौगान बाजार में मंगलवार सुबह एक कन्फेक्शनरी के गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब गोदाम में धुआं और आग की लपटें देखीं तो उन्होंने इसकी सूचना गोदाम मालिक और अग्निशमन विभाग को दी। विभाग की टीम ने फायरमैन गुरदयाल सिंह की अगुवाई में आग पर काबू पाया, लेकिन गोदाम में काफी सामान आग की चपेट में आ चुका था। गोदाम के मालिक सुरिंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने से उनका लगभग दो लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। संवाद