फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से तीन दिन से गायब था लाल चंद
विज्ञापन

कालीधार जंगल में लाश मिलने का मामला
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के कालीधार जंगल में खैर के पेड़ के साथ लटके मिले लाल चंद के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस को दिए हुए बयानों में परिजनों ने बताया कि लाल चंद दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। वह शराब का आदी था। लाल चंद बिना बताए 5 से 6 दिन तक घर से गायब रहता था। फिलहाल, वह अपने परिवार के साथ रजोल रानीताल में रहता था। वह अक्सर अपनी मां से मिलने चीडू दरंग गांव में आता-जाता रहता था। वह रजोल से अपनी मां के घर चीडू दरंग को निकला था। तीन दिन पहले उसे बाजार में देखा गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा और पिछले दिवस उसका शव कालीधार जंगल में पेड़ से झूलता हुआ पाया गया। लाल चंद के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है। फिलहाल, परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने की है। पुलिस को मिले शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस जंगल में शव मिला, वह महज नागनी मंदिर के सफेदा मोड़ से सड़क से 200 मीटर अंदर था। पुलिस ने घटनास्थल से फंदे के लिए प्रयोग में लाई गई रस्सी बरामद कर ली है। मृतक ने पेंट कमीज और स्वेटर पहन रखा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय और परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें