फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और जीप की टक्कर, जीप चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। जदरांगल के पास कार और जीप की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना में घायल जीप चालक दीप्ति रुकवाल को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं कार में बैठे एक व्यक्ति सहित तीन बच्चे सुरक्षित हैं। कार और जीप की भिड़ंत से जीप नाले में जा गिरी, जबकि कार नाले में गिरने से बच गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर एकत्रित होकर घायल जीप चालक को बाहर निकाला और टांडा ले गए। बताया जा रहा है कि जीप चालक के पेट में गंभीर चोट लगी है। पुलिस के अनुसार विशेष मार्कर अपने रिश्तेदारों को छोड़ने योल जा रहा था। घर से थोड़ी दूर जाने पर ही जदरांगल में हादसा हो गया। उधर, पुलिस चौकी योल के प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें