ज्वालामुखी में चढ़ा सवा 5 लाख चढ़ावा
ज्वालामुखी। बारिश के चलते शक्तिपीठ ज्वालाजी में नवरात्र के दूसरे दिन मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या कम ही रही। पहले नवरात्र के दिन भक्तों ने मां के खजाने में 5,25,390 रुपये की नकदी, एक ग्राम सोना, 195 ग्राम चांदी और दो डॉलर विदेशी मुद्रा अर्पण की। मां के लंगर में भक्तों को कांगड़ी धाम परोसी जा रही है। शहर में अभी तक यात्रियों की कोई खास भीड़ नहीं देखी गई। मंदिर मार्ग नंबर एक वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतया बंद कर दिया गया है। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।