फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा वर्ग के वालीबॉल में घाड़जरोट विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वालीबॉल के छात्रा वर्ग में घाड़जरोट विजेता
विज्ञापन

छात्र वर्ग के बैडमिंटन में बरियाल ने जीती ट्राफी
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा) उपमंडल जवाली के घाड़जरोट स्कूल में नगरोटा सूरियां शिक्षा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा विभाग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुखजिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य सूरम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 182 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में लड़कियों में वॉलीबाल में घाड़जरोट विजेता, सकरी उपविजेता, बैडमिंटन में गुलेर विजेता, नंदपुर भटोली स्कूल उपविजेता, कबड्डी में सकरी विजेता, धारधगढ़ उपविजेता, खो-खो में धारधगढ़ विजेता, गुलेर उपविजेता रहा। छात्र वर्ग के वॉलीबाल में अमलेला विजेता, धारधगढ़ स्कूल उपविजेता, कबड्डी में न्यू एरा पब्लिक स्कूल बिलासपुर विजेता, लंज उपविजेता, खो-खो में धारधगड़ विजेता, गुलेर स्कूल उपविजेता, बैडमिंटन में बरियाल विजेता, घाड़जरोट उपविजेता, शतरंज में घाड़ जरोट विजेता, पनाल्थ स्कूल उपविजेता रहा। इस अवसर पर सुरेश ठाकुर, सतीश पुरिया, कुलबीर राणा, अशोक शर्मा, सुरेश चंद, अशोक कुमार, यशपाल सिंह, संदीप शर्मा, विजयपाल, अर्चना शर्मा, विजय कुमारी, दिनेश, विदेश, रेनू बाला, निर्मल सिंह, राहुल पठानिया, जीवन सिंह राणा, सुदर्शन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें