फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के युवकों ने संसार पर तान दी नकली पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी संभलकर चलाने को कहा तो तान दी पिस्तौल
विज्ञापन

पंजाब के युवकों की करतूत से दहशत का माहौल
मौके से भागे युवकों को योल चौकी में किया काबू, नकली निकली पिस्तौल
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना क्षेत्र नगरोटा बगवां के पठियार गांव में बीती रात शुक्रवार को पंजाब के तीन युवकों ने संसार चंद पर पिस्तौल तानकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। पठियार गांव से होकर गाड़ी में चामुंडा मंदिर की तरफ जा रहे युवकों की कार स्थानीय निवासी संसार चंद के बिलकुल पास से गुजरी। संसार चंद ने कार चालक को आवाज दी, तो उसने आगे चलकर कार रोक दी। इसी बीच नीचे उतरकर संसार चंद के ऊपर एक पिस्तौल तान दी। पिस्तौल तनी देख संसार चंद घबराकर वहां से भाग गया। इतने में वहां कुछ लोगों ने उनकी कार का नंबर नोट कर लिया। मामला बिगड़ता देख वे पंजाबी युवक मौका पर से चामुंडा की तरफ फरार हो गए। पंचायत के उपप्रधान विपिन कुमार ने तुरंत घटना की सूचना नगरोटा बगवां पुलिस थाना को दी और योल पुलिस चौकी को भी सूचित किया। नगरोटा बगवां थाना के एसएचओ सुरिंदर ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे। योल पुलिस चौकी ने उस कार को योल पहुंचते ही काबू कर लिया। बाद में जांच करने पर पाया गया कि पिस्तौल नकली थी और यह सिगरेट लाइटर का काम करती है। काबू किए गए तीनों युवकों में पिस्तौल दिखाने बाला रणदीप सहित उसके दो अन्य साथी नीरज और सौरव पंजाब के गुरदासपुर के निवासी हैं। एसएचओ सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें