मनोनीत पार्षद प्रकाश और संजय ने ली शपथ
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के मनोनीत पार्षद प्रकाश डोगरा और संजय सोनी को एसडीएम बैजनाथ विकास शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोनीत पार्षदों ने उनके मनोनयन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक मुलख राज प्रेमी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मनोनीत पार्षदों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना है। इसके लिए उनके प्रयास रहेंगे। पार्षद संजय सोनी ने कहा कि नगर पंचायत के कूड़े के खात्मे के लिए कूड़ा संयंत्र लगवाने के लिए उनका मुख्य प्रयास रहेगा। इसके लिए सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा सीवरेज व्यवस्था के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। सभी वार्डों के रास्ते, कूहलों को पक्का करवाने के लिए भी कार्य तीव्र गति से किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा, उपाध्यक्ष छवि शर्मा, पार्षद अनीता सूद, कांता देवी, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ. विनोद गुलयानी, अमन सूद, संजू डोगरा, गोपाल पाधा, डीआर ठाकुर, प्रीतम भारती, राजिंद्र कुमार, ऋषि प्रेमी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।