फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं काटकर घर आ रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

फतेहपुर (कांगड़ा)। बरोट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कुलभूषण (32) निवासी बरोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुलभूषण अपने गेहूं के खेत से घर वापस आ रहा था। जब वह जसूर-तलवाड़ा सड़क पर बरोट के समीप से गुजर रहा था तो पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और परिजन उसे तुरंत पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें