फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुरल में पूर्व सैनिकों को फिर मिलेगी मोबाइल कैंटीन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को फिर मिलेगी मोबाइल कैंटीन सेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। थुरल इलाके में बंद हुई मोबाइल सीएसडी कैंटीन को फिर से बहाल कर दिया गया है। यह कैंटीन सुविधा 24 मार्च से शुरू हो जाएगी। 24 मार्च को मोबाइल कैंटीन थुरल के गांव भनाड़ में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास मैदान में पूर्व सैनिकों को सामान उपलब्ध करवाएगी। पिछले करीब छह माह से बंद पड़ी मोबाइल कैंटीन सेवा के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद यह सुविधा सेना हेडक्वार्टर ने बहाल करने की बात कह दी है। मोबाइल कैंटीन सुविधा बंद होने से क्षेत्र के पूर्व सैनिक काफी परेशान थे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कर्नल रत्न चंद, प्रधान कैप्टन संसार चंद, सचिव कैप्टन रविंद्र कुमार, कैप्टन बलदेव सिंह, कैप्टन रणधीर सिंह, नायक होशियार सिंह, सूबेदार मेहर सिंह, कैप्टन जोवन चौहान, कैप्टन अशोक गुलेरिया, सूबेदार अजमेर गुलेरिया, सूबेदार वीरेंद्र गुलेरिया, सूबेदार सुदेश गुलेरिया, कैप्टन शक्ति चंद राणा, लेफ्टिनेंट कमांडर बिशंबर चंद, सूबेदार किशोरी लाल, सूबेदार चतर सिंह, सूबेदार जगजीत सिंह, कैप्टन मदन लाल शर्मा, सूबेदार कल्याण चंद, धर्म सिंह शक्ति चंद, सुरेश कुमार, सुभाष चंद और अशोक कुमार आदि ने बताया इलाके में मोबाइल कैंटीन आने से उनका समय और पैसा बच जाएगा और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें