फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव ------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त बस सुविधा
विज्ञापन

बाईपास से तहसील चौक के लिए चलेगी मुद्रिका बस
मां के भक्तों को नहीं चलना पड़ेगा अब डेढ़ किमी पैदल
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा/चामुंडा। बज्रेश्वरी देवी मंदिर में रविवार से शुरू होने जा रहे नवरात्र मेलों को लेकर मंदिर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर प्रशासन ने इस बार श्रद्धालुओं के मंदिर में आने की विशेष व्यवस्था की है। यह व्यवस्था पहली बार होने जा रही है। मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को बाईपास पर रोका जाता है। अब इन मेलों में उन्हें अपने सामान को सिर पर उठाकर लगभग डेढ़ किलोमीटर का पैदल सफर तय करने की चिंता नहीं सताएगी। मंदिर प्रशासन ने नवरात्र मेलों तक इन यात्रियों को बाईपास से तहसील चौक तक बस से ले जाने का फैसला किया है। प्रशासन ने इसके लिए एक मुद्रिका बस की व्यवस्था की है। पूरा दिन मुद्रिका बस यात्रियों को बाईपास से तहसील चौक तक लाएगी। खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए इन यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशासन के इस फैसले से श्रद्धालुओं को काफी हद तक सुविधा मिलेगी। मंदिर अधिकारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि नवरात्र मेलों के लिए मंदिर प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर और बाहर व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि नगर के मेन बाजार में रंग बिरंगी इंटर लॉकिंग टाइलें बिछाने और नालियों के निर्माण का कार्य भी शुक्रवार को पूरा हो गया। उधर, डीएसपी संजीव चौहान ने मंदिर का दौरा कर मेला ड्यूटी के लिए तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों के साथ चर्चा कर रणनीति बनाई। चौहान ने कहा कि मंदिर में मेटल डिटेक्टर की जांच उपरांत ही मंदिर में प्रवेश की इजाजत श्रद्धालुओं को दी जाएगी। नारियल पर सुरक्षा के लिहाज से पूर्णता पाबंदी लगाई गई है। सभी होटल और ढाबा मालिकों को रेट लिस्टें प्रवेश द्वार पर लगाने के आदेश जारी किए हैं। मंदिर बाजार के व्यापारियों को तहसीलदार विजय सांगा के नेतृत्व में गई टीम ने दो टूक कहा कि मेलों के दौरान अगर किसी भी दुकानदार ने नालियों के ऊपर या बाजार में सामान लगाया तो उसका सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चैत्र नवरात्र के लिए श्री चामुंडा नदिकेश्वेर धाम में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने यह जानकारी दी है। चैत्र नवरात्र के लिए मंदिर को ताजे फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें