फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री परमार सुलह में लोगों से होंगे रूबरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री परमार सुलह में लोगों से होंगे रूबरू
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा मंडल महामंत्री चंद्रवीर पॉल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार 17 मार्च को सायं आठ बजे फरेड़ गांव में हिम जन कल्याण संस्था के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 18 मार्च को संगम पैलेस (अरला) ठाकुरद्वारा में भाजपा के कार्यक्रम और सन्हूं पंचायत के भटेड़ में लोगों से मिलेंगे। मंत्री 19 मार्च को सीएचसी धीरा में मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप का शुभारंभ करेंगे और मलाहू में लोगों से मिलेंगे। 20 मार्च को धोरन में लोगों से रूबरू होंगे, जबकि दोपहर बाद परौर मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 21 और 22 मार्च को जिला चंबा में रहेंगे। इसके बाद 23 मार्च को मनसिंबल पंचायत के भाड़ल देवी में लोगों की समस्याएं सुनेंगेे। 24 मार्च को ऊना में क्षय रोग मुक्त हिमाचल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 25 मार्च को साईं मंदिर मनसिंबल का उद्घाटन और पालमपुर में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें