ज्वालामुखी/हरिपुर (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। ज्वालाजी मंदिर के कुल पुरोहित पुजारी राजन शर्मा, नितिन शर्मा ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों की विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर पुजारी वर्ग की ओर से पुजारी सभा प्रधान दिव्यांशु भूषण ने उन्हें मां ज्वाला का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर तहसीलदार मंदिर वेदप्रकाश, सहायक मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेेंद्र शर्मा, सचिव सत्यपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजिंद्र राणा, युकां अध्यक्ष नीरज शर्मा, सादिक मोहम्मद और अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने बनखंडी स्थित मां बगलामुखी के भी दर्शन किए।