फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढलियारा काॅलेज के 19 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

Fri, 27 Jun 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज में बी वोक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के 19 विद्यार्थियों का चयन देश की नामी कंपनियों में हुआ है। कॉलेज के छात्र हर्ष, अंजलि, खुशबू, ऋषभ और अदिति का चयन रमाडा, कसौली में हुआ है। निखिल कौंडल को रमाडा प्लाजा जीरकपुर और अभिषेक कौंडल को हयात रीजेंसी देहरादून में रोजगार का अवसर मिला है। मोनू कुमारी को लेमन ट्री होटल लुधियाना और गुंजन को ऑर्किड ग्रुप ऑफ होटल्स शिमला में नियुक्ति मिली है। छात्र अंशु को रमाडा अमृतसर में नौकरी मिली है। विवेक डोगरा, मृदुल शर्मा और पलक वेस्ट वेस्टर्न मोहाली के लिए चयनित हुए। आदित्य, अभिषेक ठाकुर और साहिल ठाकुर को नोवोटल अहमदाबाद में नियुक्ति मिली है। सुनाली का चयन नेकग्लोबल, मोहाली में हुआ है। इसके अलावा अदिति को ह्यूमन रिसोर्स और पलक को फ्रंट ऑफिस विभाग में नियुक्त किया है। कंपनियां जल्द ही इन विद्यार्थियों को औपचारिक नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) प्रदान करेंगी। प्राचार्य अंजू ने कहा कि यह सफलता कार्यक्रमों की गुणवत्ता और व्यवहारिकता को दर्शाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें