फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो युवकों से 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस जिला नूरपुर की विशेष टीम ने दो युवकों को 1.82 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम बुधवार रात को रैहन और देहरी कॉलेज क्षेत्र में गश्त थी। इस दौरान दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने आशीष और सागर, दोनों निवासी कंदौर तहसील फतेहपुर से चिट्टा बरामद किया। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें