फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी हरिद्वार में 20 हजार ने लगाई डूबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी हरिद्वार में 20 हजार ने लगाई डुबकी
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। बैसाख संक्रांति पर देहर खड्ड जवाली किनारे निर्मित मिनी हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मिनी हरिद्वार जवाली में सुबह चार बजे ही दूरदराज से लोग पहुंच गए थे। रविवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। काफी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से वहां पहुंचे, जबकि बसों में सफर कर भी श्रद्धालु मिनी हिरद्वारा पहुंचे। इससे क्षेत्र में रविवार को बसों में भी खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए सुबह चार बजे से ही पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात हो गए थे। स्नान के लिए महिलाओं को अलग से टैंटनुमा स्नानागार बनाए गए थे। वहीं, किसी भी व्यक्ति को पुल पर खड़ा नहीं होने दिया गया। वाहनों को खड़ा करने के लिए देहरा पुल के दोनों तरफ पार्किंग स्थल बनाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें