फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 तोले सोने के गहनों सहित चोरों ने उड़ाए 45 हजार नकद

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के ताले तोड़ सोने के जेवर और 45 हजार नकदी चोरी
विज्ञापन

रैहन की लाथड़ पंचायत में चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की रैहन चौकी के तहत चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलसिलेबार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। सोमवार रात को एक बार फिर रैहन पुलिस चौकी के तहत आती लाड़थ पंचायत के गांव नकोदर में सरूप लाल पुत्र संत राम के घर से चोरों ने लगभग 4 तोले सोने के गहनों, जिसमें नथ, कांटे की जोड़ी और चेन के अलावा 45 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। सरूप लाल की पत्नी कुछ दिन पहले घर के मुख्य दरवाजे सहित अन्य कमरों को ताले लगाकर चंडीगढ़ में दूरसंचार विभाग में सेवारत अपने पति सरुप लाल के पास चली गईं थी। वहीं सोमवार रात को उनको घर पर हुई चोरी की वारदात की सूचना उनके पड़ोसी अजय महाजन ने दूरभाष पर दी। अजय महाजन के अनुसार सोमवार रात लगभग डेढ़ बजे वह लघुशंका के लिए उठा तो उसने अपने पड़ोसी सरूप लाल के कमरे की लाइट को जला हुआ देखा। वहीं, उसने पास ही सड़क किनारे एक कार को भी खड़े हुए पाया। इस बाबत उसने जैसे ही खांसा तो सड़क किनारे खड़ी सफेद कार जवाली की तरफ चल दी। शंका होने पर उसने अपने पड़ोसी सरूप लाल के घर का रुख किया। जब वह घर के अंदर दाखिल हुआ तो उसने मुख्य द्वार के तालों को टूटा हुआ पाया, जबकि घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उसने तत्काल इसकी सूचना सरूप लाल और ग्राम पंचायत प्रधान सुरिंद्र बंटी को दी। वहीं ,सुरिंद्र बंटी ने सुबह इस घटना के बारे में पुलिस चौकी रैहन को अवगत करवाया। पुलिस ने सुबह मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें