फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी ने फिर बढ़ाई जिला कांगड़ा की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा भंगाल का संपर्क कटा, बिलिंग बर्फ से लकदक
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ शीतलहर का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। बुधवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को निरंतर जारी रहा। इस दौरान जिला के ऊपरी क्षेत्रों धौलाधार की पहाड़ियों, नड्डी, छोटा भंगाल, बीड़ बिलिंग और मुल्थान में बर्फबारी हुई। वहीं बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। नड्डी में जहां 6 इंच तक बर्फबारी हुई है, वहीं दो दिन से हो रहे हिमपात के कारण पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग पूरी तरह से बर्फ से लकदक हो चुकी है। जबकि, छोटा भंगाल का संपर्क कट चुका है। वहीं, मुल्थान सहित अन्य क्षेत्रों में भी बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड के चलते बाजारों में चहल-पहल कम है। इससे दुकानदारों के व्यापार में भी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें