फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई पेंशन के विरोध में उतरा विद्युत पेंशनर संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
ई पेंशन के विरोध में उतरा विद्युत पेंशनर संघ
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो सरकार को लोस चुनाव में झेलना पड़ेगा नुकसान
मेडिकल भत्ता दोगुना करने के साथ पुरानी पेंशन भी बहाल की जाए
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। विद्युत पेंशनर्स संघ ने ई-पेंशन का विरोध किया है। साथ ही पेंशनर संघ ने 5-10-15 पेंशन भत्ता मूल पेंशन में समायोजित करने और मेडिकल भत्ता दोगुना करने की मांग उठाई है। ई-पेंशन के विरोध को लेकर विद्युत पेंशनर संघ ने बैठक कर इसमें अपनी मांगों के साथ ई-पेंशन का विरोध किया है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर बीडी मिश्रा और सचिव हेमराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्युत पेंशनर संघ ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। संघ ने मांगों को लेकर एक प्रस्ताव पास कर प्रदेश सरकार को भी भेजा है। इसमें ई-पेंशन का कड़ा विरोध किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिश्रा और सचिव हेमराज ने कहा कि विद्युत बिल 2019 के विरोध में 8 जनवरी 2019 को हुए विरोध का समर्थन किया गया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय लाभ जल्द प्रदान किए जाने चाहिए। विद्युत संघ ने 65-70-75 वर्ष की आयु के बाद 5-10-15 प्रतिशत पेंशन भत्ता मूल पेंशन में समायोजित किए जाने की भी मांग की। सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे लोकसभा चुनावों में सरकार को इसका भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें