पालमपुर (कांगड़ा)। साल-2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए पूरे कृषि विभाग ने शून्य लागत प्राकृतिक खेती पर बल दिया है। इसकी तकनीक किसानों को भी बताई जा रही है। शून्य लागत प्राकृतिक खेती की इस तकनीक का परीक्षण करने के लिए कृषि विभाग के भट्टू फार्म में एक प्रदर्शन प्लाट लगाया गया है। इस प्लाट में गेहूं की बंसी किस्म का बीज लगाया गया है। गेहूं की इस किस्म को कृषि विभाग के भट्टू में स्थित सब्जी बीज गुणन फार्म में प्राकृतिक खेती के तरीके से उगाया जाएगा। इसमें रसायनिक खादों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस फार्म का रविवार को कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एनके बधान, उप कृषि निदेशक डॉ. एनके धीमान, जिला कृषि अधिकारी डॉ. कुलदीप धीमान, डॉ.
नवनीत सूद, विषय विशेषज्ञ भवारना और अन्य कृषि विकास अधिकारी मौजूद रहे।