जेएनवी में प्रवेश के लिए 30 तक करें ऑनलाइन आवेदन
नौंवी कक्षा में रिक्त चल रही 15 सीटों के लिए मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ/धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य सुषमा गोस्वामी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में नवमी कक्षा में रिक्त हुई 15 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के परिसर में 2 फरवरी, 2019 को होगी। गोस्वामी ने बताया कि अभ्यर्थी सत्र 2018-19 में जिला कांगड़ा के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2003 से पहले तथा 30 अप्रैल, 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। यह आयु सभी वर्गों के लिए मान्य होगी और आयु सीमा में कोई भी छूट नहीं होगी।