फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयसिंहपुर में नहीं एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ भी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर में एंबुलेंस न पैरामेडिकल स्टाफ
विज्ञापन

संघ ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (कागड़ा)। जयसिंहपुर सिविल अस्पताल में एक साल से 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसी के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को लेकर सामान्य वर्ग कल्याण संघ ने एसडीएम जयसिंहपुर अश्वनी सूद के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में तैनात 108 एंबुलेंस को सितंबर 2017 में अचानक बिना किसी कारण बताए गरली अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद जयसिंहपुर अस्पताल में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं करवाई गई। आपातकालीन में जयसिंहपुर में हमीरपुर जिले के सुजानपुर या मंडी जिले के संधोल से 108 एंबुलेंस आती है। कई बार एंबुलेंस के इंतजार में लोग खुद ही निजी वाहन करके अस्पताल पहुंच जाते हैं। दूरदराज क्षेत्र होने के कारण यहां पर 108 एंबुलेंस होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा जयसिंहपुर सिविल अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी चल रही है। प्रदेश सरकार ने यहां पिछले दिनों चिकित्सक तो तैनात किए हैं लेकिन, पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते चिकित्सकों को और मरीजों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस अस्पताल में जल्द 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाए और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरा जाए। इस मौके पर कर्णघट पंचायत के प्रधान रविकांत, जयसिंहपुर प्रधान राजपाल धीमान, हरोट के प्रधान प्रताप सिंह जरियाल, राजपूत कल्याण सभा प्रधान राजिंद्र राणा, जगदीश प्रसाद शर्मा और व्यापार मंडल जयसिंहपुर के प्रधान अब्बू सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें