सावन मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम दबिश
एक दर्जन दुकानदारों के चालान काट कर वसूला जुर्माना
बैजनाथ और पपरोला बाजारों का भी औचक निरीक्षण किया, दुकानदारों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैजनाथ में सावन माह के मेले और दोनों बाजारों में दस्तक देकर खाद्य पदार्थों की जांच की। बीएमओ महाकाल सुभाष ठाकुर, स्वास्थ्य शिक्षिका जगतंबा मेहता और अशोक तथा किशोरी लाल ने बैजनाथ मेले और बैजनाथ-पपरोला बाजारों में चाय, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले एक दर्जन लोगों के चालान काट कर मौके पर 2100 रुपये जुर्माना किया। बीएमओ सुभाष ठाकुर ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में वह अपने सामान को पूरी तरह से ढक कर रखें। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि विभाग का यह निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा । वे अनियमितताएं न बरतें।