मेरिट में आने पर मानसी को मिला लैपटॉप
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डूहक की मेधावी छात्रा मानसी पुत्री सतीश कुमार को प्रदेश शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में वर्ष 2016-17 में मेरिट में आने के आधार पर सरकार की ओर से लैपटॉप प्रदान किया है। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने मानसी को लैपटॉप दिया। इस मौके पर प्रधान विनोद कुमार एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।