फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया मोहित के मेरिट में आने का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
केक काट कर मनाया मोहित के मेरिट में आने का जश्न
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां के विद्यार्थी मोहित चौधरी का जमा दो के विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में सातवां स्थान अर्जित करने की खुशी स्कूल में केक काटकर मनाई गई। विद्यालय के निदेशक अनुराग गुप्ता ने मोहित और स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर केक काटा। अनुराग गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में कुल 107 परीक्षार्थियों में से 63 ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बच्चों के अभिभावकों और शिक्षक वर्ग को बधाई दी है। उधर, होलीफेथ पब्लिक स्कूल पठियार का जमा दो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के निदेशक दीपक सूद ने बताया कि विद्यालय के कुल 21 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। इनमें सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें श्रेया, दिनेश, शुभम, हरनीत, ऋषभ, कार्तिक, अपेक्षित, नमन, समृद्धि, स्नेह, आदित्य, अंशुल, सौरव, आंचल, सिंपल, दिव्या, पंकज और आकांक्षा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें