फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनसुई पंचायत में बीपीएल सर्वे पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनसुई में बीपीएल सर्वे पर उठे सवाल
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की अनसुई पंचायत की ग्राम सभा सचिव रवि कुमार की देखरेख में हुई। इसमें आईआरडीपी के तहत परिवारों के चयन को लेकर चर्चा की गई। पंचायत के 103 परिवारों जो सर्वेक्षण के तहत चुने गए थे, उन परिवारों की विस्तृत जानकारी सचिव ने लोगों के समक्ष रखी। आम सभा में महिला नीमो देवी, निक्को देवी ने हंगामा करते हुए सर्वेक्षण को नकार दिया। मौजूदा सभी पंचायत प्रतिनिधियों पर भेदभाव का आरोप लगाने के साथ सर्वेक्षण को रद्द करने की मांग की। वहीं, सुरेश ठाकुर, साहब सिंह, प्रकाश चंद आदि का भी आरोप था कि सर्वे टीम और पंचायत प्रतिनिधियों ने गलत सर्वे किया है। उनके खिलाफ जिलाधीश कांगड़ा उचित कार्रवाई करें। सचिव ने लोगों के विरोध के कारण बीडीओ रैत को मौजूदा स्थिति के संबंध में निर्णय लेने के बारे में प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें