फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच के फिल्टर टेंक पर सात दिन फंसा रहा कुता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर(कांगड़ा)। आईपीएच के चंबी खड्ड में बने पंप हाउस के साथ लगते खुला फिल्टर टैंक के अंदर सात दिन तक एक कुत्ता फंसा रहा। इस फिल्टर टैंक में पानी न होने के कारण कुत्ता उसी में रहा। एक हफ्ते तक आईपीएच विभाग के पंप हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने कुत्ते का बाहर निकालने के लिए कोई पहल नहीं की। इस स्कीम से साथ लगते चुड़था, मच्छरयाल, भेरू गांव को पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन लोगों को बिना फिल्टर किए ही कुछ समय से पानी सप्लाई किया जा रहा है। फिल्टर टैंक कई दिनों से खाली था और खुला होने के कारण कुत्ता इसमें गिर गया। नेरटी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि आईपीएच के पंप हाउस के साथ ही उनके खेत हैं। वह पिछले सात दिन से कुत्ते को रोटी और पानी उपलब्ध करवा रहे थे। स्थानीय लोगों ने आईपीएच के कर्मचारयों को भी इस बारे में अवगत करवाया। मंगलवार को बिजली बोर्ड रैत उपमंडल के कर्मचारी विधि चंद, पृथी सिंह, रमेश चंद, लखबिंद्र सिंह और राजेंद्र ने सीढ़ियों की मदद से कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, आईपीएच शाहपुर के सहायक अभियंता अनीश ठाकुर ने कहा कि उन्हें फिल्टर टैंक में कुत्ता फंसने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, चुड़था के अनिल कुमार, बृज मोहन, शशि पाल, मोहिनी देवी, सरोजनी चौधरी ने आईपीएच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें