फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंज कालेज में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन

प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने की मांग
अनदेखी पर चक्का जाम की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। लंज कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री के विरोध में नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया है कि पिछले लंबे समय से कॉलेज में प्राध्यापकों और अन्य स्टाफ के पद रिक्त चल रहे हैं, जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा विभाग से लंज कॉलेज में प्राध्यापकों और अन्य स्टाफ के रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग उठाई है। वर्तमान समय में कॉलेज में 450 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज में कॉमर्स, अंग्रेजी, संगीत विषय सहित प्राचार्य का पद भी रिक्त है। उन्होंने चेताया है कि अगर जल्द पदों को नहीं भरा गया तो चक्का जाम किया जाएगा। प्रदर्शन में नैंसी थनवाल, अदिति धीमान, कोमल मेहरा, रचना चौधरी, अनु राणा, शिवानी कौंडल, शिवानी कटोच, शिवानी शर्मा, शिल्पा देवी, शैलजा कुमारी, पुण्या देवी, नितिका, निधि चौधरी, रजत मेहरा, निखिल कुमार, रजत चौधरी, साहिल, पंकज, अंजना, अलोक, साक्षी, परवेश, शंकर, अमित, शिल्पा भुल्लर, प्रियंका शर्मा, श्वेता रंधावा, मोनू, निशु धीमान, शिखा कौंडल, साहिल, रूबी धीमान, स्वाति, साहिल, नवीन, नेहा, रीना, मोनिका, प्रियंका, वंदना, मधु, सरिता, ऊषा, पूजा, प्रियंका, ज्योति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें