फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम शाहपुर ने सोमवार को स्वयं मोर्चा संभाला। एसडीएम जगन ठाकुर की इस कार्रवाई से दुकानदारों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने रैत से शाहपुर बाजार तक दुकानों के बाहर सजाए सामान को हटाया। प्रशासन ने इस दौरान शाहपुर के 102 और रैत बाजार के 69 दुकानदारों के चालान काटे। इसके अलावा कुछ दुकानदारों का सामान भी प्रशासन ने जब्त किया। एसडीएम शाहपुर ने कहा कि जल्द ही लंज, द्रमण, रजोल, चड़ी, घरोह में भी अवैध अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों पर ऐसी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने चिकन का कारोबार करने वाले दुकानदारों को सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। इस कार्रवाई में एसडीएम के अलावा तहसीलदार रोशन लाल, नायब तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, थाना प्रभारी गंभीर चंद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें