फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली गांव में चार कमरों के मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खुंडियां (कांगड़ा)। क्षेत्र की पिहड़ी गलोटी पंचायत के गली गांव में दोपहर के बाद एक रिहायशी मकान में आग लग गई। आग से चार कमरे का मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार जिस समय घर में आग लगी। उस समय वहां पर सिर्फ बच्चे ही मौजूद थे। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि लोगों के आने से पहले ही 70 प्रतिशत घर राख हो चुका था। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मकान रमेश चंद पुत्र भगत राम का बताया जा रहा है। रमेश चंद दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन करता है और उसके पांच बच्चे हैं। लोगों ने बताया कि फायर बिग्रेड की गाड़ी तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची थी, इस कारण लोगों में रोष है। उधर, पिहड़ी गलोटी पंचायत के प्रधान तरलोक चंद, पूर्व प्रधान कमलेश कुमारी, वार्ड पंच सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह, संजय कुमार, विनोद कुमार, होशियार सिंह, राम चंद ने कहा कि आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू न पाया जा सका। स्थानीय प्रशासन तहसीलदार खुंडियां ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार की राशि दी। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है मकान के अंदर जो भी सामान था, सब आग की भेंट चढ़ गया। इसलिए परिवार को राहत के तौर और सहायता की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें