फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितिका, शुभम और सुनीता को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। राजकीय उच्च विद्यालय देहरियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमर सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अध्यापिका प्रवीण लता ने स्कूल की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छठी कक्षा की रितिका को प्रथम, शुभम दूसरे तथा सुनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, सातवीं में अंजलि प्रथम, तरुणा दूसरे तथा दीक्षा को तीसरा स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया। आठवीं कक्षा की निकिता ने पहला, नितीश ने दूसरा तथा अनुराधा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा की नविया प्रथम, अभिषेक दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। दसवीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा में 143वां स्थान आने पर साक्षी को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। आंचल दूसरे और तीसरे स्थान पर रही मीनाक्षी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। निकिता, नवीया, रूपाली, अभिषेक, सुमेश, राहुल चौधरी, गौरव, रिया, सलोनी, अंजलि तथा दीक्षा ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में देहरियां के उपप्रधान प्रदीप कुमार और स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान अंजू बाला भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें