राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब में एनसीसी अधिकारी राहुल देव कौशल ने कैडेट्स और अन्य विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार को देश से जड़ से उखाड़ फेंकने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे न तो रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत लेने देंगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से हाथों में भ्रष्टाचार मिटाना है जन-जन को जगाना है जैसे नारों के बैनर लेकर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने के लिए जागरूक किया।