फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास मीटर दौड़ में अंजलि अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। बीटीसी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नूरपुर में संविधान दिवस पर प्रिंसिपल चंद्ररेखा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलों में नूरपुर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने वाली स्कूल की छात्राओं अंजलि और सोमा को सम्मानित किया गया। इनमें अंजलि ने 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। सॉफ्टबॉल थ्रो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और सोमा ने सॉफ्टबॉल में प्रथम और 50 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य चंद्र रेखा शर्मा और स्टाफ ने दोनों छात्राओं का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसी तरह समारोह के अंत में एनएसएस लीडरशिप कैंप में कोटला में हिस्सा लेने वाली चार छात्राओं को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें