फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हर वोट मायने रखता है और मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी अति आवश्यक है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने जिला निर्वाचन विभाग कांगड़ा की ओर से चलाए जा रहे मतदोता जागरूकता अभियान के तहत ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लगड़ू और ज्वालामुखी तथा देहरा विधानसभा क्षेत्र के मूहल और हरिपुर क्षेत्र में लोगों को दी। कलाकारों ने बताया कि 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके युवाओं को वोट डालने का अधिकार है। अत: वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 में केवल वही अपने वोट का प्रयोग कर सकता है जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए हिमाचल में टोल फ्री नंबर 1950 और हिमाचल से बाहर 0177-1950 पर संपर्क किया जा सकता है।कलाकारों ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन के प्रयोग बारे भी जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें