फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने को 20 मॉडल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि ने बुधवार को कृषि में नई चुनौतियों को अवसरों में बदलने और किसानों के आर्थिक और सामाजिक स्तर को सुधारने की शपथ के साथ अपना स्थापना दिवस मनाया। विवि के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरियाल ने कार्य का आदर, कड़ी मेहनत और कार्यशैली का सृजन जैसे शब्दों के साथ कर्मचारियों को समर्पित भाव से कार्य में उत्कृष्टता लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1978 में अपनी स्थापना के बाद 39 वर्षों में बहुत कार्य हुए हैं, लेकिन कृषि क्षेत्र में नित नई आ रही चुनौतियों से वैज्ञानिकों का सामना हो रहा है। लिहाजा, विवि को किसानों की समस्याओं के समाधान ढूंढने की निरंतर आवश्यकता है। पिछले साल विवि के 193 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न परीक्षाओं में सफलता हासिल कर और 36 विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा के लिए देश के अग्रणी संस्थानों में प्रवेश पाकर देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय के 96 विद्यार्थियों की प्रदेश सरकार में कृषि विकास अधिकारी और वेटरनरी अधिकारी इत्यादि के रूप में नियुक्तियां हुई हैं। शोध में सुधार के लिए गठित की गई समितियों और शोध पत्रिका में आए सुधार पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शून्य लागत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विवि के प्रयास जारी हैं। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए कृषि आधारित 20 मॉडल बनाए गए हैं। इस मौके पर कुलसचिव सतीश कुमार, विश्वविद्यालय के अन्य संविधिक अधिकारी, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें