फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायानगरी में चमके हिमाचली निर्देशक राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। मायानगरी मुंबई के बड़े पर्दे पर हिमाचल के युवा राकेश जग्गी ने बतौर फिल्म निर्देशक कामयाबी हासिल कर ली है। राकेश जग्गी निर्देशित फिल्म हक चाहिए हक से तीन नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। आरक्षण जैसे मुद्दों पर आधारित यह फिल्म बीते कई दिनों से तैयार थी। लेकिन, कुछ दृश्यों को लेकर अटकी हुई थी। लिहाजा, उन दृश्यों को ठीक करने के बाद इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से रिलीज होने की मंजूरी मिल गई है। फिल्म की कहानी में एक योग्य युवक को नौकरी नहीं मिलती है और राजनेता उसका कैसे लाभ उठाते हैं, इसके बारे में बताया गया है। जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के गांव झरेट के रहने वाले राकेश जग्गी पिछले कई सालों से बालीवुड में सक्रिय हैं। वह चाणक्य सीरियल में बतौर कलाकार काम, कोई अपना सा, केसर कुछ पल, साथ तुम्हारा सीरियल निर्देशित कर चुके हैं। एकता फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म हक चाहिए हक से बतौर निर्देशक राकेश जग्गी के कॅरिअर की पहली बड़ी फिल्म है। फिल्म के निर्माता हेमत लाडूमोर, दीपक डोंगा, रितुल गजेरा हैं। फिल्म में अंकित भारद्वाज (धारावाहिक महाराणा प्रताप फेम), प्राची बंसल, कुलभूषण खरबंदा, निशिगंधा बाड, राजीव वर्मा, सुदेश बेरी, मुकुल देव समेत कई कलाकार हैं। जग्गी ने कहा कि यह फिल्म तीन नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें