मरंडा (कांगड़ा)। विद्युत उपंडल मरंडा के तहत आने वाले गांव की विद्युत लाइन के रखरखाव एवं मरम्मत के कारण 16 अक्तूबर को मरंडा, सरकारी सिद्धपुर, एमईएस, चौकी, खलेट, घुघर, बंदला, खिलडू, आईंमा, सुलह ननाओं, विश्वविद्यालय, चिंबलहार, विंद्रावन, देहन, सलोह, कुरल, भटटू, फरेड़, परौर, पनापर, द्रंग, घनेटा, रझु और राजपुर गांव में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ राजीव शर्मा ने कहा कि सुबह नौ से शाम काम समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।