धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग रोड पर निजी होटल में एक विदेशी महिला की मौत हो गई। मैक्लोडगंज पुलिस के अनुसार यूएसए निवासी 74 वर्षीय महिला लिंडाजीन लामाचिया रात के समय होटल में बेड से नीचे गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। सुबह जब होटल कर्मचारियों ने महिला को बेड के नीचे देखा तो उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम करवाकर उसे शव गृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। बहरहाल पुलिस ने इस संबंध यूएसए एंबेसी को सूचित कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।