फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन रथ यात्रा से बौखलाई कांग्रेस: प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा से कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है और इसी बौखलाहट के चलते भाजपा के कार्यकर्ताओं की वाल राइटिंग को मिटाया जा रहा है। भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि शिमला के चुनावों में जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विस क्षेत्र के चार वार्डों में से भाजपा ने तीन वार्ड जीते हैं और अगले चुनावों में जनता कांग्रेस की कुर्सी खींचने वाली है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और माफियाराज का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा में लोगों की उमड़ रही भीड़ प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की परिचायक है। मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि तीन जुलाई को परिवर्तन रथयात्रा चंबा जिला में प्रवेश करेगी और तीन से पांच जुलाई को जम्मू कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की रथ यात्रा का समापन चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें