गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत रानीताल के कोठार में स्कूल के बाहर से 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बहन को कोठार रानीताल स्थित स्कूल के बाहर छोड़कर गया था। इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि लापता युवती की संभावित क्षेत्रों में तलाश की जा रही है। संवाद