धर्मशाला। जिला पुलिस ने दो स्थानों पर 18 बोतलें देसी शराब बरामद की है। एसपी कांगड़ा कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस थाना भवारना के अरला में वरुण कुमार के पास से 12 बोतलें देसी शराब बरामद कीं हैं। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत दाडनू में रविंद्र कुमार की दुकान में अवैध रूप से रखी 6 बोतलें देसी शराब जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद