एसडीएम के निर्देशों के बाद नप ने खोला बंद शौचालय
नूरपुर (कांगड़ा)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की शिकायत पर एसडीएम नूरपुर ने नगर परिषद को ढक्की स्थित सुलभ शौचालय को खोलने के निर्देश दिए हैं। महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि लंबे समय से सुलभ शौचालय बंद है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। दो दिन पहले महासंघ ने एसडीएम से इस बारे में शिकायत दी थी। जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेकर नगर परिषद नूरपुर को शौचालय खोलने की हिदायत दी है। वहीं, नगर परिषद ने एसडीएम के निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई है।